Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टी20 सीरीज के बाद मिताली राज लेंगी संन्यास!

खेल डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टी-20 सीरीज के बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले सकती हैं। हालांकि भारतीय टीम की ये स्टार खिलाड़ी वनडे में खेलना जारी रखेंगी।

85 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2283 रन चुकी मिताली राज को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए पहले टी-20 मैच में भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था। बाकी बचे दो मैचों में भी उन्हें टीम में शामिल किए जाने की संभावना कम ही है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो भारतीय टीम की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लेंगी। तीन मैचों की यह सीरीज चार मार्च से असम के बारासपारा में खेली जाएगी।

बीसीसीआई के एक अधिकारी से इस प्रकार की जानकारी मिली है। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मिताली राज इस बात को समझती हैं कि उनके टी-20 विश्व कप में खेलने की संभावना लगभग नहीं है। कप्तान हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट के लिए टीम तैयार करने पर ध्यान दे रही हैं। इसी कारण मिताली को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में विदाई मिलने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें अपनी शर्तों पर संन्यास लेने का मौका दे सकता है।

माना जा रहा है कि क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में धीमी स्ट्राइक रेट और कमजोर क्षत्ररक्षण के करण मिताली राज की भारतीय टीम की जगह पक्की नहीं है। इसी कारण उन्हें टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं मिली थी।