Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड ने जीती टी-20 सीरीज, भारत का सपना टूटा

खेल डेस्क। कोलिन मुनरो (72) और टिम सीफर्ट (43) की तूफानी पारियों के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी की मदद से न्यूजीलैंड ने तीसरे एवं अन्तिम मैच में चार रन से जीत दर्ज कर भारतीय टीम का कीवी धरती पर पहली टी-20 सीरीज जीतने का सपना तोड़ दिया है।

इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 212 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट पर 212 रन ही बना सकी।

भारत की ओर से ऑलराउंर विजय शंकर ने केवल 28 गेंदों पर सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान रोहित शर्मा ने तीन चौकों की सहायता से 32 गेंदों पर 38 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत ने केवल 12 गेंदों पर 29 और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया।

इसके बाद दिनेश कार्तिक और कु्रणाल पांड्या ने टीम इंडिया को जीत दिलवाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दिनेश कार्तिक ने चार छक्कों की सहायता से 16 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। वहीं क्रुणाल पांड्या ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रन का योगदान दिया।

इससे पहले कोलिन मुनरो (72) की आतिशी पारी की सहायता से मेजबान टीम ने चार विकेट पर 212 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मुनरो ने अपनी आतिशी पारी के दौरान केवल 40 गेंदों का सामना करते हुए पांच छक्के और पांच चौके लगाए।

मुनरो ने टिम सीफर्ट (43) के साथ पहले विकेट के लिए 80 और इसके बाद कप्तान केन विलियम्सन (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की। उसकी ओर से ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम (30) और डेरिल मिशेल (नाबाद 19) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव रहे। जिन्होंने 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए। जबकि खलील अहमद और भुवनेश्वर कुमार ने भी एक-एक विकेट लिया।