Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित-धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से दिया गया आराम, तो ये होगी भारतीय टीम!

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज होगी. दो मैच की टी -20 सीरीज वनडे सीरीज से पहले होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम के कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान की वापसी हो सकती है. इस समय टीम की कमान संभाल रहे रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है. आइए हम आपको बताते हैं टी-20 टीम के लिए कौन से 15 खिलाड़ी टीम का हिस्सा हो सकते हैं.

रोहित शर्मा शिखर धवन को मिल सकता है आराम 

इस सीरीज के लिए शिखर धवन को भी आराम दिया जा सकता है. शिखर धवन लगातार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से खेलते आ रहे हैं. इनको इस सीरीज से आराम दिया जा सकता है. रवि शास्त्री ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ  वनडे सीरीज के बाद कहा था, शमी, रोहित और धवन को टीम से आराम दिया जा सकता है.

2020 टी-20 विश्व कप को देखते हुए युवाओं को मिल सकता है मौका 

इसतरह इस सीरीज में युवाओं को मौका मिल सकता है. 2020 टी-20 विश्व कप को देखते हुए ये सीरीज अहम होने वाली है. इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का इस सीरीज में टीम में वापसी तय मानी जा रही है.वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी आराम दिया जा सकता है.

ये हो सकती है भारतीय टीम 

विराट कोहली(कप्तान) ऋषभ पंत, शुभमन गिल, के एल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, मनीष पांडे,कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रोहित-धवन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से दिया गया आराम, तो ये होगी भारतीय टीम! appeared first on Sportzwiki.