भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते जीत लिया था. अब सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 27 फरवरी बुधवार को बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. सीरीज के इस दूसरे टी-20 मैच के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में ऑस्ट्रेलिया टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताएंगे.
डीआर्सी शार्ट

डीआर्सी शार्ट ने पहले टी-20 मैच में 37 रन की एक अच्छी पारी खेली थी. सीरीज के इस दूसरे टी-20 मैच में भी वह अपनी टीम को एक अच्छी शुरूआत दिलाना चाहेंगे.
आरोन फिंच

आरोन फिंच पहले टी-20 में शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए थे, लेकिन सीरीज के दूसरे वनडे मैच में वह एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे और अपनी टीम को सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे. टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी भी आरोन फिंच के कंधो पर ही होगी.
उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा को पहले टी-20 में मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे टी-20 मैच में उन्हें एश्टन टर्नर की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने पहले टी-20 में शानदार 56 रन की पारी खेली थी और अपनी टीम को जीत दिलाई थी. सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भी वह अपनी टीम के लिए एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. मैक्सवेल मध्यक्रम के एक विस्फोटक बल्लेबाज है.
मार्कस स्टोइनिस

मार्कस स्टोइनिस के कंधो पर ऑस्ट्रेलिया टीम के मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी. हालाँकि, उन्हें पहले टी-20 में ओपनिंग कराई गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रहे थे, इसलिए वापस उन्हें मध्यक्रम की जिम्मेदारी दी जा सकती हैं.
एलेक्स कैरी

एलेक्स कैरी को भी पहले टी-20 मैच में मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में एलेक्स कैरी को शामिल किया जा सकता है. एलेक्स कैरी को पीटर हैंड्सकॉम्ब की जगह शामिल किया जा सकता है. क्योंकि वह पहले टी-20 में मात्र 13 रन पर आउट हो गए थे.
नाथन कुल्टर ओ नाइल

नाथन कुल्टर ओ नाइल ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और कुल 3 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी. वह पिछले मैच में ‘मैन ऑफ़ द मैच’ भी रहे थे. नाइल अपना यह प्रदर्शन दोबारा दोहराना चाहेंगे.
पैट कमिंग्स

पैट कमिंग्स ने भी पहले टी-20 में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 19 रन खर्च किये थे और 1 विकेट हासिल किया था. दूसरे टी-20 में भी वह ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे.
झाय रिचर्डसन

झाय रिचर्डसन ऑस्ट्रेलिया के युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज है. हालाँकि, वह पहले टी-20 में कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे, लेकिन सीरीज के दूसरे टी-20 में वह खुद को साबित करना चाहेंगे.
एडम जम्पा

एडम जम्पा ने पहले टी-20 मैच में 3 ओवर किये थे और 22 रन खर्च किये थे. उन्हें एक विकेट भी हासिल हुआ था. जम्पा का भी दूसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन में स्थान पक्का है.
जेसन बेहर्नड्राफ

जेसन बेहर्नड्राफ नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी करने के लिए पहचाने जाते हैं. उन्होंने पहले टी-20 में अपने 3 ओवर में मात्र 22 रन खर्च किये थे. वह दूसरे टी-20 में भी अपनी टीम को नई गेंद के साथ विकेट दिलाना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दूसरे टी-20 में भारत का सूपड़ा साफ़ करने के लिए इन दो बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम appeared first on Sportzwiki.