Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहली बार भारतीय टीम में चयन के बाद भावुक हो उठे 21 वर्षीय मयंक मार्कंडेय, कहा…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 24 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में पहली बार पंजाब के युवा लेग स्पिनर मयंक मारकंडे को भी जगह मिली है.

बता दें, कि मयंक मार्कंडेय घरेलू क्रिकेट में पिछले एक साल से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 34 विकेट, 22 लिस्ट ए के मैचों में 45 विकेट व 14 आईपीएल के मैचों में 15 विकेट हासिल कर चुके हैं.

सोचा नहीं था इतनी जल्दी मिलेगी भारतीय टीम में जगह 

मयंक मार्कंडेय ने अपने चयन के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, “नेशनल टीम में चयन होना किसी भी खिलाड़ी के क्रिकेट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है. सच कहूँ, तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी. मैंने कभी नहीं सोचा था, कि मैं इतनी जल्दी नेशनल टीम में शामिल हो पाऊंगा. मैं खुद को वास्तव में भाग्यशाली मानता हूँ.”

चयनकर्ताओं ने देखा होगा मेरा प्रदर्शन 

मयंक मार्कंडेय ने आगे अपने बयान में कहा, “चयनकर्ताओं ने देखा होगा, कि रणजी ट्रॉफी के साथ-साथ मेरा प्रदर्शन इंडिया ए के लिए भी अच्छा रहा है. मैं वास्तव में खुश हूँ, कि उन्होंने मुझे खुद को साबित करने का मौका दिया है.”

रोहित के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा करना विशेष 

मयंक मार्कंडेय ने आगे अपने बयान में कहा, “रोहित शर्मा के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा करना विशेष होगा. उन्होंने मुझे आईपीएल के दौरान काफी प्रेरित किया था. मैं आईपीएल के दौरान हमेशा उनसे बात करता रहता था. रोहित को इस खेल की काफी समझ है, इसलिए मैं हमेशा उनसे जितना संभव हो सीखने की कोशिश करता हूं.”

धोनी के साथ खेलने से मिलेगा ख़ास अनुभव 

मयंक मार्कंडेय ने आगे अपने बयान में कहा, “फिलहाल मैं प्लेइंग इलेवन में आने के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, लेकिन अगर मुझे डेब्यू कैप मिलती है, तो एमएस धोनी के साथ खेलने में लिए खास अनुभव होगा.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पहली बार भारतीय टीम में चयन के बाद भावुक हो उठे 21 वर्षीय मयंक मार्कंडेय, कहा… appeared first on Sportzwiki.