Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंडर-23 मैच में अर्जुन तेंदुलकर हासिल नहीं कर सके एक भी विकेट 

इंटरनेट डेस्क। भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अंडर-23 एक दिवसीय लीग में पंजाब के खिलाफ अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए। मुम्बई की ओर से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर इस मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

कप्तान विराट और जसप्रीत ने संयुक्त रूप से जीता ये अवॉर्ड

कप्तान अनमोल मल्होत्रा (नाबाद 73) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत पंजाब ने इस मुकाबले में मुम्बई को तीन विकेट से शिकस्त दी। चिन्मय सुतार (124) के शानदार शतक व सांईराज पाटिल (55) की अर्धशतकीय पारी की सहायता से मुम्बई ने निर्धारित पचास ओवर में सात विकेट पर 246 रन बनाए।

तो इस कारण बीसीसीसीआई नहीं कर रहा है आईपीएल-12 का कार्यक्रम घोषित

इसके जवाब में पंजाब ने 47.5 ओवर में ही सात विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब ने इस मुकाबले में एक समय अपने पांच विकेट केवल 117 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान अनमोल मल्होत्रा ने अद्र्धशतकीय पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। अनमोल मल्होत्रा ने नाबाद 73 रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तोड़ा कपिल देव का ये रिकॉर्ड

मुम्बई की ओर से इस पारी में अर्जुन तेंदुलकर एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। उन्होंने 8.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 50 रन खर्च किए। इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर मुम्बई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुम्बई की ओर से चिन्मय सुतार ने 124 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा सांईराज पाटिल ने भी अपनी टीम के लिए 55 रन का योगदान दिया। वहीं अर्जुन तेंदुलकर ने नाबाद 19 रन बनाए।