क्रिकेट ये ऐसा खेल है जिसमे कभी भी कुछ भी हो सकता है. बड़ी से बड़ी टीम हार भी सकती है और छोटी से छोटी टीम जीत सकती है. इस समय स्कॉटलैंड की टीम ओमान के दौरे पर है. पहले मैच में ऐसा कुछ देखने को मिला जिसे आप सुनकर विश्वास नहीं करेंगे. इस मैच में स्कॉटलैंड टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
ओमान ने बना दिया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

ओमान की टीम इस मैच में बल्लेबाजी करने आई तो सिर्फ 24 रन पर ऑलआउट हो गई. उनके 6 बल्लेबाज जीरो रन पर आउट हुए. उनके लिए सबसे ज्यादा रन खरवार अली ने बनाए. उन्होंने 15 रनों की पारी खेली. स्कॉटलैंड के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी एड्रियन नील ने की उन्होंने 7 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं रुआधिरी स्मिथ के खाते में भी 4 विकेट आए.
ये है वनडे क्रिकेट में सबसे कम रन पर ऑलआउट होने के रिकॉर्ड

18 – वेस्टइंडीज U19 बनाम बारबाडोस, 2007
19 – सार्केन्स एससी बनाम कोल्ट्स सीसी, 2012
23 – मिडलसेक्स बनाम यॉर्कशायर, 1974
24 – ओमान बनाम स्कॉटलैंड, आज हुआ मुकाबला
विश्व कप में नहीं खेल रही ये टीमें

मई के आखिरी में होने वाले विश्व कप की टीम में इन टीमों को मौका नहीं दिया गया है. इस बार विश्व की टॉप 10 टीम ही हिस्सा लेंगी. ओमान के इस प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगता है अभी उनको क्रिकेट पर बहुत मेहनत करनी होगी. छोटी टीमों के साथ इस देश का प्रदर्शन ऐसा है. तो बड़ी टीमों के साथ तो कहीं खरे ही नहीं उतरेंगे.
आइसीसी भी इन देशों के साथ मिलकर उनके खेल पर ध्यान रखना चाहिए, ताकि उनका प्रदर्शन ऐसा हो जिससे वो थोड़ा मुकाबला कर सके.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ओमान क्रिकेट टीम के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, स्कॉटलैंड के खिलाफ मात्र 24 रनों पर ऑल आउट हुई टीम appeared first on Sportzwiki.