Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज का इतिहास: क्रिकेट के लिए खास है 24 फरवरी, इस दिन बने हैं तीन दोहरे शतक

क्रिकेट में हर दिन और हर मैच में कई रिकॉर्ड बनते हैं। इसके बावजूद कुछ दिन काफी खास होते हैं। उन्हीं में एक दिन 24 फरवरी भी है। पिछले 9 सालों में इस दिन कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं। इस दिन सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने बड़ा कारनामा किया है।

सचिन का दोहरा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आज ही के दिन 2010 में वनडे का पहला दोहरा शतक बनाया था। उन्होंने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह शतक बनाया था।

24 फरवरी 2010 को सचिन ने 147 गेंद में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक था। इसके बाद अभी तक 7 और दोहरे शतक लग चुके हैं।

धोनी ने भी लगाया था दोहरा शतक

सचिन के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने भी इसी दिन अपना एकमात्र अंतरराष्ट्रीय दोहरा शतक बनाया था। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 2013 में 224 रनों की शानदार पारी खेली थी।

महेंद्र सिंह धोनी इस मैच में 10वें नंबर के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ 140 रन जोड़े थे। इसे बाद अपने करियर में धोनी के बल्ले से एक भी दोहरा शतक नहीं लगा। धोनी ने 2015 की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

क्रिस गेल का भी दोहरा शतक

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने भी आज के ही दिन अपने वनडे करियर का एकमात्र दोहरा शतक बनाया था। यह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का पहला दोहरा शतक भी था। यह मैच 24 फरवरी 2015 को खेला गया था।

कैनबरा के मनुका ओवल में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले गये मैच में गेल ने 215 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस मैच में मार्लन सैमुअल्स के साथ वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी साझेदारी भी बनाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 372 रन जोड़े थे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आज का इतिहास: क्रिकेट के लिए खास है 24 फरवरी, इस दिन बने हैं तीन दोहरे शतक appeared first on Sportzwiki.