भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 219 रन बनाये वहीं भारत सिर्फ 139 रन ही बना पाया। भारतीय टीम की हार के कई कारण है और उसमें एक महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी भी है। बल्लेबाजी के दौरान धोनी को देखकर कभी नहीं लगा कि वह मैच जीतने का सोच रहे हैं। आज हम आपको तीन कारण बतायेंगे क्यों धोनी को टी-20 इंटरनेशनल मैचों से संन्यास ले लेना चाहिए।
3. धीमी शुरुआत करते हैं

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ सालों से धीमी शुरुआत करते हैं। टी-20 मैच में वह नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं और वहां आकर तेजी से रन बनाना पड़ता है। यही वजह है कि धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी में उन्होंने जरुर 39 रन बनाये लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं मिला।
2. टीम कॉम्बिनेशन खराब होता है

महेंद्र सिंह धोनी की वजह से टीम में तीन विकेटकीपर को शामिल करना पड़ रहा है। इससे ग्राउंड फील्डिंग पर भी असर पड़ता है। टी-20 क्रिकेट में इसका काफी असर भी पड़ता है। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पन्त फील्डिंग में काफी बार धीमा साबित होते हैं। पहले मैच में दिनेश कार्तिक ने दो आसान कैच भी छोड़ दिए। यही वजह है कि धोनी की संन्यास की घोषणा कर देनी चाहिए।
3. युवाओं को नहीं मिल रहा मौका

महेंद्र सिंह धोनी की वजह से युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल रहा है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का हिस्सा थे श्रेयस अय्यर को धोनी के टीम में आने से उन्हें बाहर होना पड़ा।
इसी तरह मनीष पांडे को भी टीम से बाहर होना पड़ा है। धोनी की उम्र 37 साल हो गयी है और उनमें ज्यादा क्रिकेट नहीं बचा है। टी-20 विश्व कप 2020 को देखते हुए धोनी को युवाओं के लिए जगह खाली कर देना चाहिए।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 3 कारण क्यों महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लेना चाहिए appeared first on Sportzwiki.