भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। इस बात की गवाही उनके आंकड़े देते हैं। विराट बल्लेबाजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं। सचिन तेंदुलकर के कई बड़े रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिए हैं और इसी वजह से उन्हें कई लोग सचिन से भी बेहतर बल्लेबाज मानते हैं। इस साल भी विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
3. भारतीय कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट जीत

भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में अभी तक 46 टेस्ट मैच खेले हैं और उसमें टीम को 26 में जीत मिली है। भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम को 60 मैच में 27 जीत मिली थी।
विराट के पास इस साल धोनी को पीछे छोड़ने का मौका है। सिर्फ दो जीत हासिल सकते ही विराट कोहली टेस्ट मैचों से सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन जायेंगे। टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम दर्ज है। उन्होंने 109 में से 53 मैच जीते हैं।
2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 20 हजार रन

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अभी तक खेली 405 पारियों में 19313 रन बनाये हैं। 20 हजार रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 687 रनों की जरूरत है। उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में इस आंकडें तक पहुँचने का मौका है।
अभी यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। दोनों ने 453 पारी में ही यह कारनामा किया था। विराट के पास 687 रन बनाने के लिए 47 पारियां हैं।
1. कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा वनडे शतक

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के रूप में 22 वनडे शतक बनाये हैं। अभी विराट के नाम कप्तान के रूप में 17 शतक दर्ज हैं।
इस साल खेले 6 वनडे में विराट कोहली ने एक शतक जड़ा है। उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए 6 शतक बनाना कोई बड़ी बात नहीं है। इस साल विश्व कप की वजह से उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका मिलेगा और वह पोटिंग को पीछे छोड़ सकते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 3 बड़े रिकॉर्ड जो विराट कोहली 2019 में अपने नाम कर सकते हैं appeared first on Sportzwiki.