Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने हाल ही में बनाया था ये 3 टी-20 रिकॉर्ड, जो जल्द टूट सकते हैं

भारतीय टीम के सीमित ओवर के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. पिछले मैच में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई. इस मैच में रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी-20 में रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने.

आइए आपको रोहित शर्मा के उन रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं. जो जल्द ही टूट सकते हैं.

विराट की नजर रहेगी रोहित के इस रिकॉर्ड पर 

पिछले मैच तक विराट कोहली और रोहित शर्मा 50 से ज्यादा रन 19 बार बना चुके थे. लेकिन रोहित ने अर्धशतक बना कर उनसे आगे निकल गए हैं. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में वो टीम में वापसी करने वाले हैं. इसको देखते हुए विराट रोहित का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. खबरों की अगर माने तो उस सीरीज में रोहित शर्मा को टीम से आराम दिया जा सकता है.

टी-20 में सबसे ज्यादा रन 

रोहित शर्मा मार्टिन गुप्टिल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. अब तक वो 2288 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज चोट के कारण मौजूदा श्रृंखला से बाहर हैं. अगर वह खेल रहे होते तो वो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ देते. अब देखना होगा मार्टिन गुप्टिल कब तक रोहित शर्मा को इस रिकॉर्ड पर बने रहने देते हैं.

वहीँ पाकिस्तानी मध्यक्रम के बल्लेबाज़ शोएब मलिक भी हैं, जिन्होंने 2263 रन बनाए हैं. और वो तीसरे स्थान पर हैं. विराट कोहली 2167 के साथ चौथे नंबर पर हैं. इन खिलाड़ियों के बीच ज्यादा फासला नहीं है. ये रिकॉर्ड भी रोहित का जल्द टूट सकता है.

एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा ने टी-20 में दो बार एक पारी में 12 से ज्यादा चौके लगाएं हैं. वहीँ के एल राहुल ने एक बार ये कारनामा भारतीय टीम के लिया है. ये रिकॉर्ड भी जल्द टूट सकता है. भारतीय टीम के पास इस समय कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो  रोहित शर्मा का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

 

The post रोहित शर्मा ने हाल ही में बनाया था ये 3 टी-20 रिकॉर्ड, जो जल्द टूट सकते हैं appeared first on Sportzwiki.