Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुल्लर संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर रहे

जेद्दाह
भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ईवन पार 70 का कार्ड खेलकर रविवार को सऊदी अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दिन संयुक्त रूप से 34वें स्थान पर रहे। कट पाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी भुल्लर का पहले पांच होल में दो अंडर का स्कोर था लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बरकरार नहीं रख पाये। चार दौर के बाद उनका कुल स्कोर चार अंडर का रहा। विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के डस्टिन जानसन ने तीन अंडर 67 का कार्ड खेला और कुल 19 अंडर के स्कोर के साथ इसके विजेता रहे। उन्होंने चीन के लि हाओतांग को दो शाट के अंतर से पछाड़ा जो दूसरे स्थान पर रहे।