स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद क्रिकेटर्स अपने परिवार या कमेंट्री करके समय बिताते है। वहीं कई क्रिकेटर अपने बोर्ड के साथ जुड़ जाते है लेकिन रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर शोएब अख्तर क्रिकेट में वापसी करने जा रहे है। जी हाँ, खुद शोएब अख्तर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की क्रिकेट लीग (पाकिस्तान सुपर लीग) 14 फरवरी से शुरू हो गई है।
Hello 14th February is the date, mark your calendars guys. Main bhi araha hun iss baar league khelnay.. Aakhir inn bachon ko bhi pata chalay kay tezi hoti kia hai! #shoaibisback #Pakistan pic.twitter.com/AbVDo7BPUB
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) February 11, 2019
शोएब ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा- 14 फरवरी का दिन आप लोग याद रखें। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग में खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले कि तेजी क्या होती है? शोएब अख्तर के इस ट्वीट ने क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। वहीं वसीम अकरम भी शोएब के इस ट्वीट की सच्चाई जाननी चाही है। उन्होंने ट्वीट कर पूछा- 'शैबी, क्या वाकई यह होने जा रहा है। तुम वापस आ रहे हो. इन दिनों बच्चे तुम्हारी कुछ तेजी का इस्तेमाल कर सकते हैं।'
Shaibi.. Is this actually happening? You’re coming back? The kids these days could use some of your tezi. #shoaibisback https://t.co/J4OQuLZ5Am
— Wasim Akram (@wasimakramlive) February 12, 2019
आपको बता दें, शोएब ने 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद से ही वह कमेंटेटर और विशेषज्ञ के रूप में क्रिकेट से जुड़े रहे हैं। क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंदबाज माने जाने वाले शोएब अख्तर ने टेस्ट में 178 और वनडे अंतरराष्ट्रीय में 247 विकेट लिए हैं। बता दें, साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 161.3kph की सबसे तेज गेंद फेंकी थी।
यह भी पढ़े:-
पांड्या को एक रन लेने से इसलिए किया था मना, कार्तिक ने बताई वजह
भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इन खिलाड़ियों को मिल सकती जगह
Herald