Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आरसीबी के इन 5 खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन, तो विराट कोहली दिला सकते हैं टीम इंडिया का टिकट

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2019 में अपना भरोसा कई युवा खिलाड़ियों पर दिखाया है. टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद है. इन युवा खिलाड़ियों को विराट कोहली और एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.

आज हम आपकों आरसीबी टीम के पांच ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन करके विराट कोहली को इम्प्रेश कर सकते हैं और अपनी जगह भारत की टीम में बना सकते हैं.

नवदीप सैनी 

नवदीप सैनी एक प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज है. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय टीम में मौका मिला था. हालाँकि, उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था.

आईपीएल 2019 में उनके पास मौका होगा, कि शानदार गेंदबाजी कर वह अपने कप्तान कोहली को खुश करें और अपना स्थान भारतीय टीम में बनाये.

कुलवंत खेजरोलिया

कुलवंत खजोरिया बाएँ हाथ के स्विंग गेंदबाज है. वह आरसीबी टीम के साथ पिछले सीजन से जुड़े हुए है. कुलवंत खेजरोलिया अपनी स्विंग होती गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करने में सक्षम है.

कुलवंत के पास आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा अवसर होगा.

शिवम दुबे

शिवम दुबे को आरसीबी की टीम ने 5 करोड़ की मोटी रकम में ख़रीदा हुआ है. शिवम दुबे एक शानदार ऑलराउंडर खिलाड़ी है. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के भी लगाये हुए हैं. शिवम दुबे भी आईपीएल 2019 में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी जगह भारतीय टीम में पक्की कर सकते हैं.

अक्षदीप नाथ

अक्षदीप नाथ एक प्रतिभाशाली बल्लेबाज है. वह पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. घरेलू क्रिकेट के उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आरसीबी की टीम ने 3.60 करोड़ की मोटी रकम में ख़रीदा है.

अक्षदीप नाथ की बल्लेबाजी अगर कप्तान कोहली को आईपीएल 2019 में पसंद आती है, तो निश्चित ही वह भारतीय टीम के लिए भी खेल सकते हैं.

हिम्मत सिंह

हिम्मत सिंह मध्यक्रम के एक विस्फोटक खिलाड़ी है. वह लम्बे-लम्बे छक्के लगाने की काबिलियत रखते हैं. दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हिम्मत सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

अगर वह आईपीएल 2019 में भी आरसीबी के लिए अच्छा करते हैं, तो वह भी भारत की टीम में अपनी जगह बना सकते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आरसीबी के इन 5 खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन, तो विराट कोहली दिला सकते हैं टीम इंडिया का टिकट appeared first on Sportzwiki.