भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की आज से शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट के पहले ही दिन आज कई बड़े स्कोर देखने को मिले। चेतेश्वर पुजारा ने शतक बनाया वहीं मुंबई के श्रेयस अय्यर ने भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इसी बीच युवराज सिंह का फ्लॉप शो जारी है।
युवी का बल्ला नहीं चला

पंजाब की टीम में इस टूर्नामेंट के लिए युवराज सिंह को जगह मिली। मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गये पहले मैच में युवराज सिंह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गये। उन्हें वेंकटेश अय्यर ने बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।
युवराज ने 8 गेंदों की इस पारी में सिर्फ एक छक्का ही लगा पाए। अपनी पारी की 6 गेंद पर वह कोई रन भी नहीं बना पाए। यह मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम पर खेला जा रहा है। यहाँ की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल होती है।
रणजी ट्रॉफी में भी रहे फ्लॉप

पंजाब के लिए रणजी ट्रॉफी में भी युवराज सिंह का बल्ला नहीं चला था। उन्हें 5 रणजी मैच खेलने का मौका मिला लेकिन उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला।
इन मैचों में उनके बल्ले से सबसे बड़ा स्कोर 41 रन निकला था। हालाँकि, इस बीच डीवाई पाटिल टी-20 कप में उन्होंने 80 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन उस फॉर्म को आगे जारी नहीं रख पाए।
आईपीएल आखरी मौका

युवराज सिंह को अपने आप को साबित करने के लिए आईपीएल आखरी मौका हो सकता है। आईपीएल की इस नीलामी के पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें बेस प्राइस पर खरीद लिया था।
अभी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई और मुकाबले बचे हुए हैं। युवराज को इस टूर्नामेंट में फॉर्म में वापस लौटना पड़ेगा क्योंकि शुभमन गिल जैसे बल्लेबाज पंजाब के लिए बेच पर बैठे हुआ हैं। अगर युवी का बल्ला नहीं चला तो उन्हें ड्रॉप भी होना पड़ सकता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post पंजाब के लिए युवराज सिंह का फ्लॉप शो, सिर्फ 6 रन बनाकर हुए आउट appeared first on Sportzwiki.