लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की है. भारत ने न्यूज़ीलैंड के 7 विकेट से हराया है. इस जीत के साथ भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है. इडेन पार्क मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत के गेंदबाजों ने पहले न्यूजीलैंड को 158 रनों पर रोक कर दिया. इसके बाद इंडिया टीम ने इस आसान से लक्ष्य को 18.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. सीरीज का तीसरा और निर्णयाक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.
The post न्यूजीलैंड पर भारतीय टीम की 7 विकेट से शानदार जीत, टी20 सीरीज में की वापसी appeared first on Live Cities.