आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भारत ने भी विश्व कप के लिए अपने करीब 18 खिलाड़ी पक्के कर लिए हैं। इसके बारे में मुख्य चयनकर्ता ने बयान भी दिया था। अब वह विश्व कप के लिए भारत का संभावित खिलाड़ियों की घोषणा अगले महीने अंत में कर सकते हैं।
संभावितों का नाम देना जरूरी नहीं

आईसीसी टूर्नामेंट से दो महीने पहले 30 संभावित खिलाड़ियों को नाम देना होता था। 2016 में आईसीसी ने इस नियम को समाप्त कर दिया था। 2016 के बाद से आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट के लिए संभावित टीम के ऐलान की जरूरत नहीं है।
साल 2016 में मेंबर प्लेइंग अग्रीमेंट के प्रभाव में आने के बाद से किसी भी आईसीसी के टूर्नामेंट के लिए किसी भी देश को अपने संभावित खिलाड़ियों की सूची देने की जरूरत नहीं रह गई।
इतने दिन पहले देना है 15 नाम

विश्व कप शुरू होने से एक महीने पहले सभी टीमों को अपने 15 खिलाड़ियों के नाम देना जरूरी है। हालाँकि, कोई भी टीम टूर्नामेंट शुरू होने से सात दिन पहले तक उसमें बदलाव कर सकती है।
टीम में बदलाव किए जाने के लिए आईसीसी की इवेंट टेकनिकल कमेटी की अनुमति मिलनी चाहिए। विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है और 23 मई तक कोई भी टीम अपने 15 खिलाड़ियों में बदलाव कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज

भारतीय टीम विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है। इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
इसमें रविन्द्र जडेजा और दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है। दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड सीरीज तक टीम का हिस्सा थे लेकिन वह उनके विश्व कप में खेलने पर संशय बन गया है। कार्तिक की जगह टीम में युवा ऋषभ पन्त को जगह मिली है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी का नया नियम, विश्व कप शुरू होने से 7 दिन पहले टीमो में हो सकता है बदलाव appeared first on Sportzwiki.