Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में लगा दिए दो दोहरे शतक

खेल डेस्क। भले ही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में लचर प्रदर्शन कर रहे हो, लेकिन घरेलू क्रिकेट में इस टीम के एक बल्लेबाज ने एक ही मैच में दो दोहरे शतक लगाकर इतिहास रच दिया है।

...तो इस कारण सीरीज जीतकर भी कार्यवाहक कप्तान रोहित नजर नहीं आए खुश

श्रीलंकाई घरेलू क्रिकेट का ये बल्लेबाज एंजेलो परेरा हैं, जिन्होंने नोनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब (एनसीसी) की कप्तानी करते हुए एक चार दिवसीय मैच में दो दोहरे शतक लगाकर विश्व कीर्तिमान की बराबरी कर ली है।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया 10 साल बाद न्यूजीलैंड में जीतने उतरेगी टी20 सीरीज

कप्तान एंजेलो परेरा ने प्रथम श्रेणी प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में सिंहलीज स्पोट्र्स क्लब के खिलाफ पहली पारी में 201 और दूसरी पारी में 231 रन की दोहरी शतकीय पारियां खेलकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

इससे पहले इंग्लैंड के ऑर्थर फैग के नाम एक मैच में दो दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इंग्लैंड के ऑर्थर फैग ने 1938 में इंग्लिश काउंटी केंट की ओर से खेलते हुए एसेक्स के खिलाफ मैच में 244 और नाबाद 202 रन की दोहरे शतकीय पारियां खेली थी। एंजेलो परेरा अपनी राष्ट्रीय टीम की ओर से 4 वनडे और दो टी-20 मैच खेल चुके हैं।

B' Day Spl : भुवी का राजस्थान के इस गांव से है खास संबंध, जानिए और भी रोचक बातें

वहीं 97 प्रथम श्रेणी मैचों में 18 शतकों के साथ 47.54 की औसत से 6941 रन बना चुके हैं। इस प्रकार के प्रदर्शन के साथ ही परेरा ने इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

भारत से हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान विलियम्सन को है इस बात का बड़ा अफसोस