Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

92 के स्कोर पर आल आउट हुई टीम इंडिया के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर, कही ये बात

भारत को न्यूजीलैंड के हाथों चौथे वनडे मैच में करारी हार मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 92 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गयी। टीम की बल्लेबाजी इतनी खराब रही की नंबर 10 युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने 212 गेंद बाकी रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया और भारत को करारी हार मिली। इसके बावजूद सुनील गावस्कर को लगता है कि यह चिंता का विषय नहीं है।

मध्यक्रम के पास था अच्छा मौका

भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन एक ही मौकों पर एक साथ फेल होते हैं। ऐसे में मध्यक्रम के पास रन बनाने का अच्छा मौका था लेकिन किसी का बल्ला नहीं चला। इस बारे में सुनील गावस्कर ने कहा

“केदार जाधव के लिए और यहां तक कि शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी के लिए यह अच्छा मौका था। अवसर चूक गया क्योंकि सलामी बल्लेबाजों जल्दी आउट हो गये थे। कभी- कभी ही सलामी बल्लेबाज ऐसे आउट होते हैं। आपके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका था, जो हमेशा नहीं मिलता।”

शुभमन गिल से हुए प्रभावित

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस मैच से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। उन्होंने सिर्फ 9 रनों की पारी खेली लेकिन सुनील गावस्कर इससे प्रभावित दिखे। उन्होंने कहा

” जब गिल वहां थे, उन्होंने दिखाया कि उनके पास खेलने की क्षमता थी। जब कोई गेंद स्विंग होती है तो कोई भी आउट हो सकता है। हाँ, वह हेलमेट पर लगी गेंद से अब शायद थोड़ा परेशान थे। मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं । हमें उन्हेंकुछ और मौके देने चाहिए।”

92 पर आउट होना चिंता की बात नहीं

भारतीय टीम भले ही सिर्फ 92 के स्कोर पर आउट हो गयी हो लेकिन सुनील गावस्कर के अनुसार यह चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। उन्हें लगता है कि क्रिकेट में कई बार ऐसे दिन आते हैं जब टीम के साथ ऐसा होता है। टीम को इसे लेकर ज्यादा चिंतिति नहीं होना चाहिए।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 92 के स्कोर पर आल आउट हुई टीम इंडिया के बचाव में उतरे सुनील गावस्कर, कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.