Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन पांच खिलाड़ियों के पास विश्व कप टीम के लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज खत्म हो गई. अब विश्व कप से पहले भारतीय टीम को 5 वनडे मैच खेलना है. ये सीरीज 24 फरवरी से शुरू होने वाली है. अगर खबरों की माने तो इस सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. इस सीरीज में उन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है जो विश्व कप के दावेदार हैं.

कई खिलाड़ियों के लिए तो ये सीरीज विश्व कप के लिए टीम में खुद का चयन करवाने का आखिरी मौका होगा. ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं. जिनके लिए ऑस्ट्रेलिया सीरीज आखिरी मौका होगा. विश्व कप की टीम में अपनी जगह बनाने का.

1. के एल राहुल 

भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज इंडिया ए के लिए खेलते हुए अपने फॉर्म में वापसी कर ली है. उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 89 रन की शानदार पारी खेली. इस सीरीज में रोहित और धवन को आराम दिया जा सकता है. राहुल के पास बहुत बड़ा मौका  है विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत करने का. ये उनके पास आखिरी मौका भी है.

2. विजय शंकर 

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने अचानक से अपना नाम उस लिस्ट में जोड़ा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी की तारीफ़ हर तरफ हो रही है. यह खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी का चयन होना तय माना जा रहा है.

3. ऋषभ पंत

भारतीय टीम के इस शानदार बल्लेबाज के पास भी आखिरी मौका है. इस खिलाड़ी से भारतीय टीम को बहुत सी उम्मीदें हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में इस खिलाड़ी को टीम में जगह मिली. इन्होने कुछ बेहतरीन पारियां भी खेली. अब इनके पास आखिरी मौका है खुद को साबित करने का.

4. अजिंक्य रहाणे 

भारतीय टीम के इस अनुभवी बल्लेबाज को सीरीज में मौका मिल सकता है. जैसा की भारतीय टीम के चयनकर्ता एम एस के प्रसाद का भी कहना है कि वो विश्व कप की टीम का हिस्सा हो सकते हैं. अब रहाणे के पास भी आखिरी मौका है खुद को साबित करने का.

5. दिनेश कार्तिक 

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने टीम के लिए अपनी उपयोगिता साबित की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में इस खिलाड़ी के पास भी आखिरी मौका है.इनको अगर इस सीरीज में मौका मिलता है तो उस मौके को भुनाना होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इन पांच खिलाड़ियों के पास विश्व कप टीम के लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका appeared first on Sportzwiki.