भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचन्द्रन अश्विन को तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। आर अश्विन को तमिलनाडू क्रिकेट टीम का आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है।
आर अश्विन को तमिलनाडू टीम की कप्तानी
भारत के घरेलू क्रिकेट की एक बेहतरीन टीमों में शुमार तमिलनाडू के लिए इस बार का घरेलू सीजन बहुत ही खराब रहा है। तमिलनाडू को रणजी ट्रॉफी के साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में निराशा का सामना करना पड़ा है।

इसी निराशा को दूसर करने के लिए तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन किसी तरह से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 में दूर करना चाहता है इसी कारण से आर अश्विन जैसे अनुभवी और दिग्गज खिलाड़ी को कमान सौंपी गई है।
मुरली विजय और अभिनव जैसे खिलाड़ियों को किया बाहर
तो वहीं तमिलनाडू क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपने टीम के अनुभवी खिलाड़ियों मुरली विजय, अभिनव मुकुंद और बाबा अपराजित को बाहर का रास्ता दिखा दिया है तो वहीं दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के साथ जुड़े होने के कारण इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।

तमिलनाडू क्रिकेट टीम के चयनकर्ता एस शरथ ने कहा कि टीम को इस फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए चुना गया है। ये फॉर्मेट युवाओं के लिए है और इसी कारण से विजय और अभिनव को जगह नहीं मिल सकती है। अपराजित को भी बाहर किया गया है और टीम को सर्वसम्मति के साथ चुना है।
आर अश्विन में है बेहतर नेतृत्व क्षमता
अश्विन को टीम की कमान सौंपने को लेकर एस शरथ ने कहा कि वो अपने इनपुट्स के साथ बहुत ही सकारात्मक हैं। वो उस वर्ग के खिलाड़ी हैं जिनके पास अच्छा क्रिकेट ज्ञान है। उनमें नेतृत्व क्षमता भी बेहतर है। हमारे पास मजबूत बल्लेबाजी है और हमारे गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है।

हमारे पास अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर, आर साई किशोर और एम अश्विन जैसे गुणवत्ता वाले स्पिनर हैं। मध्यम गति के गेंदबाजों में टी नटराजन और एम मोहम्मद हैं।
इस तरह से है तमिलनाडू की टीम
आर अश्विन(कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर(उपकप्तान), एन जगदीसन(विकेटकीपर), हरि निशांत, शाहरूख खान, बाबा इन्द्रजीत, आर विवेक, टी नटराजन, एम मोहम्मद, जे कौशिक, आर साई किशोर, एम अश्विन, एनएस चतुर्वेदी, विजय शंकर, अधिसयराज डेविडसन, अभिषेक तंवर
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को मिली इस टीम की कमान, मुरली विजय बाहर appeared first on Sportzwiki.