Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड कप में हो सकती है स्टीव स्मिथ की ‘एंट्री’, सर्जरी रही सफल

सिडनी 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में शामिल हो सकते हैं। दरअसल वह लिगामेंट की समस्या से जूझ रहे थे जिस वजह से उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नमेंट से भी बाहर होना पड़ा था। इस दिक्कत से निजात पाने के लिए उन्होंने सर्जरी करवाई जो सफल रही।  

उनके मैनेजमेंट का कहना है कि वह वर्ल्ड कप खेलने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। स्मिथ के मैनेजर वारेन क्रेग ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया वेबसाइट से कहा कि सर्जरी ठीक-ठाक रही और उन्हें खेलने के लिए तैयार होने में अभी साढ़े तीन हफ्ते का समय लगेगा। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में खेलें और इसके बाद वर्ल्ड कप और फिर एशेज में भी खेलें।' 

बता दें स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड़ के लिए लगा बैन भी मार्च के अंत में खत्म हो रहा है। स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में साल 2018 मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ के कारण एक साल बैन लगा था।