Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

… तो क्या हरियाणा के इस शहर से बीजेपी के लिए चुनाव लड़ते नजर आयेगे वीरेंद्र सहवाग?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग अब जल्द ही राजनीति में नजर आ सकते हैं। वीरेन्द्र सहवाग को केन्द्र में शासन कर रही पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने की संभावना बतायी जा रही है। जिनके बारे में बातें सामने आ रही है कि वो हरियाणा के रोहतक लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

बीजेपी को ज्वॉइन कर रहे हैं वीरेन्द्र सहवाग !

वैसे इस खबर को लेकर वीरेन्द्र सहवाग की तरफ से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन बीजेपी की तरफ से बातें हो रही हैं कि वीरेन्द्र सहवाग उनकी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं।

गत रविवार को रोहतक में बीजेपी हरियाणा कोर ग्रुप की बैठक हुई जिसमें इस बात को लेकर फैसला किया गया है कि रोहतक लोकसभा सीट से हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा के सामने वीरेन्द्र सहवाग को उतारने का मन है।

बीजेपी ने वीरेन्द्र सहवाग को रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव में उतारने की तैयारी की

लेकिन वहीं बीजेपी के स्टेट चीफ सुभाष बराला ने इस बात को खारिज करते हुए ये भी कहा कि वीरेन्द्र सहवाग ने तो हाल में बीजेपी को ज्वॉइन नहीं किया है।

वीरेन्द्र सहवाग

बीजेपी के एक नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि जिस शख्स को वीरेन्द्र सहवाग को इसके लिए मनाने का काम सौंपा गया है वो दिल्ली-एनसीआर राजनीति के एक सक्रिय चेहरा हैं। पार्टी तो सहवाग को अपने साथ चुनावी मैदान में उतारने का फैसला कर चुकी हैं लेकिन अब तो बस वीरेन्द्र सहवाग की सहमति ही बाकी है।

वीरेन्द्र सहवाग की सहमति बाकी, सहवाग के फैसले पर रहेंगी नजरें

इन बातों से तो साफ है कि वीरेन्द्र सहवाग को किसी तरह से बीजेपी अपने साथ करने को तैयार है लेकिन अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीरेन्द्र सहवाग इस बात को मानते हैं या नहीं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post … तो क्या हरियाणा के इस शहर से बीजेपी के लिए चुनाव लड़ते नजर आयेगे वीरेंद्र सहवाग? appeared first on Sportzwiki.