Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल या पीएसएल में कोई एक चुनने पर बीसीसीआई ने लिया ये फैसला

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ का जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 44 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। इसी वजह से भारतीय धीरे- धीरे पाकिस्तान से अपने रिश्ते तोड़ रहे हैं।

बीसीसीआई बना रही थी प्लान

भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है और इसी वजह से बीसीसीआई से मांग की जा रही थी कि वह विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल या पीएसएल में से कोई एक ही लीग चुनने को बोले।

पाकिस्तान सुपर लीग में एबी डिविलियर्स, आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, कार्लोस ब्रैथवेट जैसे कई खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में हिस्सा लेते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनसे एक ही चुनने की बात की जा रही थी।

बीसीसीआई मीटिंग में उठा मुद्दा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सीओए के सदस्य विनोद राय और डायना एड्लुजी के साथ बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने इस मुद्दे पर बात की थी। इससे लेकर काफी लम्बी चर्चा भी चली।

अंत में बीसीसीआई ने इसे नही लागू करने का फैसला किया। विदेशी खिलाड़ी जो आईपीएल में खेलते हैं, उन्हें बीसीसीआई नहीं बल्कि टीम फ्रेंचाइजी खरीदती है और इसी वजह से यह नियम को नहीं लागू किया गया।

आईसीसी को लिखी चिठ्ठी

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड आईसीसी को पाकिस्तान के खिलाफ चिठ्ठी भी लिख चुका है। इसमें मांग की गयी है कि पाकिस्तान को क्रिकेट विश्व कप में खेलने पर रोक लगाया जाए। 27 फरवरी से दुबई में होने वाली बैठक में राहुल जौहरी यह मुद्दा उठाएंगे।

विश्व कप में पाकिस्तान से खेलने के मुद्दे पर विनोद राय ने भी बयान दिया है। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा “हम क्यों नहीं खेलकर अपने पैर पर गोली मारे। हमें उन्हें क्रिकेटिंग कमेटी से ही दूर कर देना चाहिए।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल या पीएसएल में कोई एक चुनने पर बीसीसीआई ने लिया ये फैसला appeared first on Sportzwiki.