Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-पाकिस्तान मैच : बीसीसीआई की सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं

नई दिल्ली, 26 फरवरी: पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना द्वारा आंतकी ठीकानों पर किए गए हमले के बाद अब यह चर्चा का विष्य बन गया है कि क्या विश्व कप में भारत को पाकिस्तान के साथ मैच खेलना चाहिए या नहीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों ने हालांकि इस मामले को लेकर अभी सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं की है, लेकिन एक अधिकारी ने कहा है कि यदि सरकार चाहती है कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ मैच खेलना बंद कर दे तो बोर्ड सरकार के आदेशों का पालन करेगी।

यह भी सुझाव दिया गया था कि विदेशी खिलाड़ियों को आईपीएल और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में से किसी एक लीग को चुनने का विकल्प देने की बात कही थी।

हालांकि बोर्ड की आम बैठक में सीओए के बाकी दो सदस्यों ने इसे गलत करार देकर रद्द कर दिया। उनका मानना है कि विदेशी खिलाड़ियों को दो देशों के निजी मामले में शामिल करना सही नहीं है।

The post भारत-पाकिस्तान मैच : बीसीसीआई की सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं appeared first on Sportzwiki.