पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 42 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। देश पाकिस्तान से आर- पार की लड़ाई को देख रही है और पाकिस्तान से अपने सारे रिश्ते तोड़ रहा है।
क्रिकेट नहीं खेलने की मांग

भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है और बीसीसीआई से मांग की जा रही है कि विश्व कप में पाकिस्तान से मैच न खेले। दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज काफी समय से नहीं खेली जा रही है।
इसके बाद सिर्फ आईसीसी या फिर एसीसी के टूर्नामेंट में मुकाबले होते हैं। लेकिन अब विश्व कप में नहीं खेलने की बात हो रही है। कई क्रिकेटरों ने भी यह मांग की है।
बीसीसीआई में भी हलचल

पाकिस्तान से विश्व कप में मैच नहीं खेलने के लिए बीसीसीआई पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। अब बीसीसीआई भी हरकत में दिख रही है। सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी से आईसीसी को पत्र लिखने को कहा था।
इंडिया टुडे के सोर्से के मुताबिक राहुल जोहरी को कहा गया है कि वह आईसीसी को पत्र लिखे कि पाकिस्तान को विश्व कप से बाहर रखने की मांग करे। जोहरी दुबई में होने वाले आईसीसी मीटिंग में 27 फरवरी को हिस्सा लेंगे।
इन्होंने भी की मांग

भारतीय टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने मांग की थी कि भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेले। उन्होंने आज तक के एक कार्यक्रम में यह बात कही थी।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद में मैच खेलने या नहीं खेलने पर टिप्पणी करने से मना कर दिया लेकिन उन्होंने कहा था कि अगर लोग नहीं खेलने की मांग कर रहे हैं तो उनके पास इसके लिए तर्क है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post बीसीसीआई हुई सख्त भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्वकप मैच पर लिया ये अंतिम फैसला appeared first on Sportzwiki.