Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्या बाबर आजम हैं विराट कोहली से बेहतर? पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने दिया ये जवाब

इनदिनों पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे में है. 3 फरवरी रविवार को दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा टी-20 मैच खेला गया था.

इस टी-20 मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 रन के अंतर से जीत लिया था. भले ही इस मैच को पाकिस्तान हार गया हो, लेकिन बाबर आजम ने 58 गेंद पर 90 रन की शानदार पारी खेलकर सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में कुल 13 चौके और एक छक्का लगाया.

पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर ने साथ ही बाबर आजम को लेकर कहा है, कि वह आने वाले समय में विराट कोहली की तरह हर फॉर्मेट में शानदार बल्लेबाजी करेंगे और सभी फॉर्मेट की रैंकिंग में टॉप-5 बल्लेबाजों में से एक रहेंगे.

बाबर बेहतर से और बेहतर होगा 

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने सोमवार को अपने एक बयान में बाबर आजम को लेकर कहा,“मैंने बाबर पर कभी संदेह नहीं किया. मैंने दो साल पहले कहा था, कि वह अच्छा होगा.

रोमांचक बात यह है कि हमने अभी तक उसे सबसे अच्छा नहीं देखा है. वह बेहतर और बेहतर होने जा रहा है. हमेशा उपमहाद्वीप के बाहर प्रदर्शन करने की बाबर की क्षमता पर सवालिया निशान थे. वह इस दौरे पर अविश्वसनीय रहा है. उसने विदेश में उनके प्रदर्शन को लेकर उंगली उठाने वाले लोगो को करारा जवाब दिया है.”

विराट कोहली के स्तर पर करेगा बल्लेबाजी 

मिकी आर्थर ने बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हुए कहा, “दो साल पहले जब मैंने उन्हें नेट्स में देखा था तो मैंने कहा था, कि वह विराट कोहली की तरह ही अच्छा रहने वाला है. वह कुछ साल बाद विराट कोहली के स्तर पर बल्लेबाजी करेगा.”

सभी फॉर्मेट के टॉप-5 में जल्द आएगा बाबर 

मिकी आर्थर ने आगे अपने बयान में बाबर आजम को लेकर कहा, “वह अब एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हो गया है. मुझे लगता है, कि वह बहुत जल्द ही सभी प्रारूपों में दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाजों में शामिल होने वाला है.”

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post क्या बाबर आजम हैं विराट कोहली से बेहतर? पाकिस्तानी कोच मिकी आर्थर ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.