Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के पास अफ्रीका और पाकिस्तान को पछाड़ ऐसा करने वाला पहला देश बनने का मौका

न्यूजीलैंड और भारत के बीच 6 फरवरी से तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को करारी मात दी थी। अब टी-20 सीरीज को भी टीम इंडिया अपने नाम करना चाहेगी। इसके साथ ही भारत के पास पाकिस्तान के बड़े टी-20 रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका भी होगा।

लगातार 11 सीरीज नहीं हारा था पाकिस्तान

पाकिस्तान ने वर्ल्ड टी-20 2016 के बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उसके बाद खेली हर सीरीज को पाकिस्तान ने अपने नाम किया है। हालाँकि, दक्षिण अफ्रीका के हाथों उसे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच को 6 रन तो वहीं दूसरे मैच को 7 रनों से अपने नाम किया। इस हार से पहले पाकिस्तान ने लगातार 11 सीरीज अपने नाम किया था। इस दौरान उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को भी हराया था।

भारत 10 सीरीज में नहीं हारा

भारतीय टीम ने भी टी-20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत ने अंतिम टी-20 सीरीज हार 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। उसके बाद खेली सभी 10 सीरीज में भारत को एक भी हार नहीं मिली।

इस दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, श्रीलंका वेस्टइंडीज और आयरलैंड को हराया है या फिर सीरीज ड्रा रही है। इसके अलावा निदहास ट्रॉफी को भी टीम ने अपने नाम किया है।

पाकिस्तान की बराबरी का मौका

अब भारतीय टीम के पास लगातार 11 सीरीज में नहीं हारने के पाकिस्तान की रिकॉर्ड की बराबरी का मौका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को अगर भारत अपने नाम करता है या फिर ड्रा करने में भी सफल होता है तो रिकॉर्ड की बराबरी हो जाएगी।

यह तीन मैचों की सीरीज है और ऐसे में इसका ड्रा होना लगभग मुश्किल ही है। ऐसे में भारत इसे अपने नाम कर पाकिस्तान की रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज खेलना है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत के पास अफ्रीका और पाकिस्तान को पछाड़ ऐसा करने वाला पहला देश बनने का मौका appeared first on Sportzwiki.