Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री ने विश्व कप को लेकर बताया भारत का बल्लेबाजी प्लान?

भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन किया है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहले टेस्ट सीरीज और फिर वनडे सीरीज में मात दी। उसके बाद टीम ने न्यूजीलैंड में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को हराया था। अब रवि शास्त्री ने टीम के प्रदर्शन पर बात की है।

नंबर 4 पर अंबाती रायडू का प्रदर्शन?

भारतीय टीम नंबर 4 पर अंबाती रायडू को लगातार मौका मिल रहा है। वह विश्व कप में भी इसी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वेलिंग्टन में उनकी पारी के बाद सभी का भरोसा जगा है। कोच रवि शास्त्री ने क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में कहा

“रायडू ने हैमिल्टन में मिलियनेयर की तरह बल्लेबाजी की थी लेकिन वेलिंग्टन में उन्होंने परिस्थति के अनुसार बल्लेबाजी की। रायुडू की एक खासियत है, वह बहुत अपरंपरागत हो सकता है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, वह हमारे लिए एक एक्स-फैक्टर हो सकता है। वह ऐसे शॉट्स खेलेंगे जो कई बार अपरंपरागत होते हैं, लेकिन वे बहुत प्रभावी हो सकते हैं।”

क्या है टीम का प्लान?

इसके साथ ही रवि शास्त्री ने विश्व कप को लेकर टीम के प्लेयिंग इलेवन के बारे में बात की। उन्होंने मध्यक्रम में रायडू, धोनी, जाधव और पांड्या की भूमिका के बारे में बात की। कोच रवि शास्त्री ने कहा

“रायडू, धोनी, जाधव और पांड्या सभी आक्रामक बल्लेबाज हैं। हम विजय शंकर को भी नहीं भूल सकते। उसने वेलिंग्टन में जरुर धीमी बल्लेबाजी की थी लेकिन वह भी अंत में विस्फोटक हो सकता है। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे टीमों में नंबर 5, 6, 7, 8 में उचित बल्लेबाज हैं। 1983 में या 1985 में भी भारतीय टीम को देखें। इसके बाद 2011 की भारतीय टीम को देखें।”

वेलिंग्टन में प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में भारत ने 4 बल्लेबाज सिर्फ 18 के स्कोर पर पवेलियन लौट गये थे। उसके बाद अंबाती रायडू और नीचे के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और गेंदबाजों ने उन्हें 35 रन पहले रोककर भारत को जीत दिलाई।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post रवि शास्त्री ने विश्व कप को लेकर बताया भारत का बल्लेबाजी प्लान? appeared first on Sportzwiki.