Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली को बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिया खास मैसेज

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में हराया था। इसके साथ ही विराट बल्ले से भी लगातार रन बना रहे हैं। इसके अलावा भी कप्तान विराट कोहली मैदान से बाहर लगातार चर्चा में रहते हैं।

आलिया भट्ट ने दिया मैसेज

बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को मैसेज दिया है। इसके साथ ही आलिया ने कप्तान कोहली और उनकी पत्नी के बारे में भी बात कही है। फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा

“कोई बात नहीं, उन सभी बड़े कार्यों के लिए बधाई, जो आप हमारी टीम इंडिया और देश के लिए कर रहे हैं।”

अनुष्का और विराट के बारे में भी कहा

विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा लगातार चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों की फोटो लगातार वायरल होती रहती है। दोनों के प्यार को आलिया ने थू- थू- थू भी कहा ताकि किसी की नजर नहीं लगे। इन दोनों के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने कहा

“अनुष्का के साथ आपकी खूबसूरत तस्वीरें पूरी तरह से वायरल हो रही हैं और हम सभी उन्हें देखते हैं और लव करते हैं। आप दोनों के  खुबसुरत प्यार को थू- थू- थू।”

न्यूजीलैंड सीरीज से लिया था आराम

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले तीन मैचों के बाद आराम ले लिया था। इसके बाद उन्होंने टी-20 सीरीज में भी नहीं खेला था। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनकी वापसी होगी।

आराम के दौरान विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने लगातार सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी। इन्हीं फोटो के बारे में आलिया भट्ट बात कर रही थी।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट कोहली को बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने दिया खास मैसेज appeared first on Sportzwiki.