Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को पसंद है विराट कोहली की बल्लेबाजी, करना चाहते हैं नकल

भारतीय टीम के पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के एक युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ने अपना डेब्यू कियाा था। जिसका नाम था ओली पोप…. इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था। ओली पोप को इंग्लैंड के भविष्य के सितारें के रूप में देखा जा रहा है।

इंग्लैंड के युवा स्टार ओली पोप को विराट कोहली की नकल से नहीं है दिक्कत

आमतौर पर ऐसे कई बल्लेबाज है जो दूसरे दिग्गज बल्लेबाजों की नकल करने की कोशिश करते हैं लेकिन ओली पोप अपनी बल्लेबाजी शैली में दूसरे किसी बल्लेबाज की नकल करने का विरोध करते हैं।

लेकिन ओली पोप ने अब माना है कि उन्हें भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जैसे महान बल्लेबाज की बल्लेबाजी शैली की नकल करने से ज्यादा गुरेज नहीं है।

विराट कोहली मुझे लगते हैं बहुत बेहतरीन

भारतीय टीम और विराट कोहली के खिलाफ खेल चुके ओली पोप इन दिनों भारत के दौरे पर हैं, जो इंग्लैंड लॉयंस के साथ भारत ए के खिलाफ खेलने पहुंचे हैं।

ओली पोप ने शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की और उनके लिए कहा कि “मैं आमतौर पर दूसरे खिलाड़ियों की तरह खेलने की कोशिश नहीं करता हूं लेकिन एक खिलाड़ी जो मुझे बुरा नहीं लगता है, वो ईमानदार हैं।”

विराट के खिलाफ खेलना बहुत दिलचस्प

ओली पोप ने कहा कि “मुझे लगता है कि जिस तरह से वो(कोहली) वहां(नॉटिंघम) खेले थे, उनके खिलाफ खेलना और पहली बार देखना कमाल था। जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की और स्विंग को खेलने की कोशिश की, वो अपने क्रीज से बाहर थे, मुझे ये देखकर बहुत मजा आया और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा।”

पोप ने आगे कहा कि “क्रिकेट के दो सप्ताह के अंदर ही उतार-चढ़ाव का अनुभव किया, जिनसे वास्तव में मुझे भविष्य के लिए अच्छा बना दिया है। ये वास्तव में बहुत बड़ी बात रही।”

“टेस्ट सीरीज मेरे लिए एक अच्छा तरीका था, ये समझने का कि मैं किस तरह का खिलाड़ी हूं। मानसिक रूप से मुझे लगा कि मैंने उन सभी का अच्छी तरह से सामना किया है।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को पसंद है विराट कोहली की बल्लेबाजी, करना चाहते हैं नकल appeared first on Sportzwiki.