Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा श्रीलंका

पोर्ट एलिजाबेथ
श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने बुधवार को कहा कि वह चाहते हैं कि उनकी टीम जब गुरुवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने के इरादे से उतरेगी तो उनके खिलाड़ी अपने चेहरों पर खुशी के साथ खेलें। श्रीलंका ने पोर्ट एलिजाबेथ में कुसाल परेरा की शानदार बल्लेबाजी से पहला टेस्ट एक विकेट से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। पिछले महीने आस्ट्रेलिया में श्रृंखला गंवाने के बाद दिनेश चांदीमल से कप्तानी छीनकर करूणारत्ने को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने कहा कि हम यहां मैच जीतने आए हैं। मैं सिर्फ यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि लड़के रोज अपना शत प्रतिशत दें। हमें सकारात्मक खेल दिखाना होगा। करूणारत्ने ने कहा कि हम अपने खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं। आप देखेंगे कि जब हमारे खिलाड़ी खेल रहे होते हैं तो हंस रहे होते हैं और एक दूसरे की हौसला अफजाई कर रहे होते हैं। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा कि उनके खिलाड़ी श्रृंखला बराबर करने के लिए बेहद प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट में अधिकतर समय हमारा नियंत्रण रहा, लेकिन इसके बाद कुछ शानदार हुआ और मैच हमारी गिरफ्त से बाहर हो गया।