Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला फुटबाॅल: भारत को हराकर म्यांमार गोल्ड कप के फाइनल में

भुवनेश्वर
 भारतीय महिला फुटबाॅल टीम अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही और बुधवार को यहां अंतिम राउंड रोबिन मैच में म्यांमा से 0-2 से हार के कारण उसे हीरो गोल्ड कप में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

भारत की यह लगातार दूसरी हार है जबकि म्यांमा ने इस जीत से फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना नेपाल से होगा। म्यांमा की तरफ से जुलाइ कियाव ने दूसरे मिनट में ही गोल दागकर भारत पर दबाव बना दिया था। विन थेंगी ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम (90+4 मिनट) में पेनल्टी पर दूसरा गोल दागा।