भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शानदार तरीके से अपने नाम कर लिया. इस सीरीज में भारतीय टीम पूरी तरह से न्यूजीलैंड की टीम पर अपना आधिपत्य जमाते हुए नजर आई. अगर चौथे मुकाबले को छोड़ दें. तो कोई भी ऐसा मैच नहीं था जिसमे भारतीय टीम ने बढ़िया प्रदर्शन नहीं किया हो.
इस सीरीज में भारतीय टीम के लिए तुरुप का इक्का मोहम्मद शमी साबित हुए. उन्होंने पूरी सीरीज में क्या गजब की गेंदबाजी करी. अभी कुछ दिन पहले तक इस खिलाड़ी का नाम भारतीय वनडे टीम में दूर-दूर तक नहीं होता था. किसने सोचा था ये खिलाड़ी भारतीय टीम की ओर से मैन ऑफ द सीरीज होगा.
मोहम्मद शमी को मिल सकता है आराम

इस बीच भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने संकेत दिए हैं. कि मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलु सीरीज से आराम दिया जा सकता है. ये भी कयास लगाए जा रहे हैं की भुवनेश्वर कुमार भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. अगर ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं होते हैं. तो इनकी जगह किन खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है. आइए हम आपको बताते हैं.
1. उमेश यादव

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज शानदार फॉर्म में है. रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में केरला के बल्लेबाज इस गेंदबाज के कहर से परेशान थे. उस मैच में विदर्भ के लिए खेलते हुए उमेश ने 12 विकेट झटक लिए थे. पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में इस खिलाड़ी के झोली में पांच विकेट गिरे.
2. शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर ने अभी इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है. यह खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा था. वेस्टइंडीज जब भारत आई उस सीरीज में ठाकुर ने अपना टेस्ट डेब्यू भी किया. लेकिन चोट की वजह से यह खिलाड़ी टीम से बाहर हो गया.
3. खलील अहमद

भारतीय टीम का ये तेज गेंदबाज लगातार टीम का हिस्सा रहा है. न्यूजीलैंड सीरीज में इस खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में मौका मिला.
अगर ये दोनों खिलाड़ी टीम में नहीं होंगे तब खलील को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा. अब ये देखना होगा अगर इन खिलाड़ियों को आराम का मौका मिलता है. तो किस तेज गेंदबाज की किस्मत चमकेगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अगर भुवी-शमी को मिला आराम, तो इन तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत appeared first on Sportzwiki.