Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक मारकंडे के टीम में चयन के बाद ख़ुशी से झूम उठे हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में किया अपनी ख़ुशी का इजहार

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज के लिए शुक्रवार को टीम का ऐलान हो गया है। शुक्रवार को भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टी20 सीरीज के साथ ही वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन कर लिया है जिसमें एक युवा चेहरे को पहली बार मौका मिला है।

मयंक मारकंडे को मिला भारतीय टी20 टीम में मौका

पंजाब के युवा स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरु होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। मयंक मारकंडे को पहली बार भारतीय टीम का टिकट मिला।

पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने वाले फिरकी गेंदबाज मयंक मारकंडे को पिछले काफी समय से टीम में लेने की बात की जा रही है जिसके बाद आखिरकार उन्हें अब मौका मिला है।

हरभजन सिंह ने मयंक मारकंडे और उनके कोच को दी हार्दिक बधाई

युवा प्रतिभाशाली स्पिन गेंदबाज मयंक मारकंडे को भारतीय टीम में कुलदीप यादव को आराम देने के बाद मौका दिया गया है। मयंक मारकंडे को मौका देने को लेकर हरभजन सिंह ने बहुत बड़ी बात कही है और इसका श्रेय उन्होंने मयंक मारकंडे के कोच को दिया है।

हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए मयंक मारकंडे के चयन पर लिखा कि “मयंक मारकंडे और उनके बचपन के कोच महेशिंदर सोढ़ी सर को उनके बच्चे को भारत कैंप पहुंचाने के लिए हार्दिक बधाई।”

मयंक मारकंडे ने हाल में ही किया है बेहतरीन प्रदर्शन

पंजाब के मयंक मारकंडे ने हाल ही में भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। मयंक ने आईपीएल के बाद भारत ए के लिए इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ लिस्ट ए क्रिकेट मैचों के साथ ही प्रथम श्रेणी मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी की।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post मयंक मारकंडे के टीम में चयन के बाद ख़ुशी से झूम उठे हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में किया अपनी ख़ुशी का इजहार appeared first on Sportzwiki.