Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पांड्या को एक रन लेने से इसलिए किया था मना, कार्तिक ने बताई वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत तीन टी-20 मैचों की सीरीज 2-1 से हार गई। सीरीज का तीसरा मैच काफी रोमांचक हुआ, लेकिन अंत में भारत 4 रन से यह मैच हार गया। इस हार का जिम्मेदार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को माना जा रहा है। भारत को अंतिम ओवर में जीत के लिए 16 रन की दरकार थी, लेकिन वह 12 रन ही बना सका था।

आपको बता दें, आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने सिंगल नहीं लिया, जिससे बाद में उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है। इस पर अब दिनेश कार्तिक ने सफाई दी है। कार्तिक ने कहा है कि कृणाल को एक रन लेने से इनकार करने के बाद उन्हें विश्वास था कि वह छक्का मार सकते हैं। उन्होंने इस मैच में 16 गेंदों में नाबाद 33 रन की पारी खेली थी।

कार्तिक ने आगे कहा, "टीम के 145 रन पर छह विकेट गिर गए थे मैं और क्रुणाल ने बेहतर बल्लेबाजी कर जीत के करीब पहुंचे थे। हम मैच को ऐसी जगह पर ले जाने में सक्षम थे, जहां गेंदबाजों पर दबाव बन सके। मैं सिंगल नहीं लेने के बाद मुझे विश्वास था कि मैं एक छक्का लगा सकता हूं।" आपको जानकारी में बता दें, कार्तिक और क्रुणाल ने आखिरी 28 गेंद पर अहम 63 रन की साझेदारी की थी। उन्होंने यह भी कहा, 'मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में कई बार आपको दबाव में बड़े हिट लगाने की क्षमता पर विश्वास करना होता है।

यह भी पढ़े:-

विश्वकप में भारतीय टीम के लिए ये युवा खिलाड़ी कर सकता ओपनिंग!

महिला फुटबॉल गोल्ड कप: भारत ने ईरान को मात देकर की विजयी शुरुआत

इस पूर्व PAK क्रिकेटर ने भारत पर किया हमला, कहा- वर्ल्ड कप में हराकर धोएंगे कलंक



Herald