Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खलील अहमद ने बताया क्यों भुवनेश्वर कुमार के साथ उन्हें डेथ ओवर में मिला गेंदबाजी का मौका

भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 सीरीज मुकाबलों में भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद ने चार विकेट हासिल किए. सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे. उन्होंने इस इंटरव्यू में टीम मैनेजमेंट की जमकर सराहना की है.

इन खिलाड़ियों के साथ बातचीत करना सपने जैसा 

खलील अहमद को न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे में मौका मिला था. जिसमे उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. जिसके बाद अगले मैच में उनको ड्राप कर दिया गया था.

खलील ने कहा,

“मुझे लगता है कि यह एक शानदार अहसास था. जब उन्हें लगा कि मैं काफी प्रतिभाशाली हूं डेथ ओवर में गेंदबाजी करने के लिए. यह टीम प्रबंधन महसूस करता है कि युवाओं को उस आत्मविश्वास की आवश्यकता है”

“रोहित भाई, विराट भाई और धोनी भाई  के साथ बातचीत करना एक सपने की तरह रहा है. मुझे लगता है कि क्रिकेट उतना ही मानसिक खेल है, जितना कौशल का.आपको दबाव को संभालने की जरूरत है और मुझे लगता है कि उन्हें लगा कि मैं ऐसा कर सकता हूं”

टीम मैनेजमेंट ने मुझपर भरोसा जताया 

पहले टी-20 में भी खलील का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. लेकिन रोहित शर्मा ने उनपर भरोसा दिखाया और दूसरे टी-20 में खलील को मौका दिया. उन्होंने कप्तान के भरोसे को सही साबित किया और शानदार गेंदबाजी की.

“मुझे डेथ ओवर में गेंद दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि मैं पारी के अंत में दबाव को संभालने में सक्षम होऊंगा जब बल्लेबाज हर गेंद को बाहर मारना चाहते हैं. इसने मुझे और अधिक आत्मविश्वास का अनुभव कराया गया”

“क्योंकि यह छोटी सी बात नहीं है जब टीम आपको इन परिस्थितियों में गेंदबाजी कराती है. जूनियर्स हमेशा टीम द्वारा समर्थित होते हैं उनके सहारे होते हैं”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post खलील अहमद ने बताया क्यों भुवनेश्वर कुमार के साथ उन्हें डेथ ओवर में मिला गेंदबाजी का मौका appeared first on Sportzwiki.