Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस टूर्नामेंट से क्रिकेट में वापसी करेंगे पृथ्वी शॉ, ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हो गए थे चोटिल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अब सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी-20 टूर्नामेंट से क्रिकेट में वापसी करेंगे। पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर चोटिल होने के बाद ये युवा बल्लेबाज पहली बार इस टूर्नामेंट के माध्यम से मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम की ओर से दो टेस्ट मैचों में 237 रन बना चुके पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच के दौरान सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे।

कपिल के बाद अब डेल स्टेन ने तोड़ा इस गेंदबाज का रिकॉर्ड

इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अजिक्य रहाणे मुंबई की कप्तानी करेंगे। सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी-20 टूर्नामेंट 21 से 28 फरवरी तक इंदौर में खेला जाएगा।पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की नेतृत्व वाली मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की चयन समिति ने सैयद मुश्ताक अली घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया।

श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर रिकॉर्ड जीत, परेरा ने की ब्रायन लारा की इस पारी की याद ताजा

इस टूर्नामेंट के लिए मुम्मई टीम में श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्य कुमार यादव, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि मौजूदा सत्र में रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी में मुम्बई टीम का प्रदर्शन खराब रहा है।

पुलवामा आतंकी हमला: अब शहीदों के बच्चों के लिए सहवाग ने की ये बड़ी घोषणा

टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, आकाश पारकर, एकनाथ केकर, धुरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजन, तुषार देशपांडे और रोयस्टन डियाज।