Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘कॉफ़ी विद करण शो’ के बाद बीते गये कठिन समय पर बोले राहुल, कुछ इस तरह बयां किया दर्द

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को लेकर ‘कॉफ़ी विद करण शो’ में कई तरह की अभद्र टिप्पणीयां की थी. महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणीयों के लिए दोनों ही खिलाड़ियों को सस्पेंड भी कर दिया गया था. हालाँकि, अब बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने तक दोनों को खेलने की इजाजत दे दी है.

‘कॉफ़ी विद करण शो’ के बाद बीते गये समय पर बोले राहुल 

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली जहां उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. सीरीज खत्म होने के बाद राहुल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आये. जहां उन्होंने अपने कठिन समय के बारे में बात की है.

केएल राहुल ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘कॉफ़ी विद करण शो’ के बाद बीते गये कठिन समय को लेकर कहा,

“यह एक कठिन समय था, इसमें कोई शक की बात नहीं है. एक खिलाड़ी के रूप में, एक व्यक्ति के रूप में, हर किसी को मुश्किल समय से गुजरना पड़ता है और ऐसा ही समय मेरी जिंदगी में भी आया. 

उस समय ने मुझे अपने खेल पर ध्यान देने का वक्त दिया. मैं हमेशा से ही ऐसा कोई व्यक्ति रहा हूं, जो चुनौतियों को स्वीकार करता है.”

टीम में वापसी से हूँ खुश

केएल राहुल ने कहा है, कि वह टीम में वापसी से खुश है. उन्हें इस सीरीज में अच्छा खेलने का आत्मविश्वास इंडिया ए के लिए अच्छा खेलने के चलते आया.

केएल राहुल ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा,

“टीम में वापसी करना और नीली जर्सी में फिर से खेलना वास्तव में मेरे लिए काफी अच्छा है. क्रीज में कुछ समय बिताना और रन हासिल करने के बाद मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है. मैंने अपनी टीम के लिए आगे भी ऐसे ही रन बनाना चाहता हूँ और टीम को जीत दिलाना चाहता हूँ. 

मैंने इंडिया ए के लिए खेलते हुए कुछ रन बनाये थे, इसलिए मेरे पास आत्मविश्वास था. अब मैं टीम में वापसी से काफी खुश हूँ, क्योंकि देश के लिए खेलना हर खिलाड़ी का सपना है और मैं उससे अलग नहीं हूँ.

हाल में ही मुझे अपने खेल पर काम करने के लिए कुछ समय मिला था. उस दौरान मैंने अपने खेल के प्रमुख स्थानों पर काम किया और अब मुझे उसके अच्छे परिणाम मिला है.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post ‘कॉफ़ी विद करण शो’ के बाद बीते गये कठिन समय पर बोले राहुल, कुछ इस तरह बयां किया दर्द appeared first on Sportzwiki.