Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भुवनेश्वर कुमार ने कहा विराट कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहती है भारतीय टीम

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है. भारतीय टीम इस दौरे वनडे सीरीज जीत चुकी है. सीरीज के आखिरी दो मैच के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया. लेकिन भारतीय टीम चौथे मैच में शर्मनाक तरीके से हार गई. पूरी टीम 92 रन पर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड ने इस लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारतीय टीम का मध्यक्रम धोनी और विराट के बिना एकदम खोखला लगा. मैच में किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा प्रदर्शन नहीं किया जिसे देख ऐसा लगे हम विराट और धोनी के बिना खेलने को तैयार हैं. गेंद शेष रहते हुए भारत की ये सबसे बड़ी हार है. जब न्यूजीलैंड ने मैच जीता तब उनके खाते में 212 गेंदे बची थी. इसके बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की.

भुवनेश्वर कुमार ने विराट कोहली को लेकर कही ये बात

बता दें, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को आखिरी दो वनडे और टी-20 सीरीज के लिए. टीम से आराम दिया गया है. उनकी जगह टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं. हार के बाद कोहली के बारे में  भुवनेश्वर ने कहा.,

हम हमेशा नहीं चाहते हैं कि उस पर निर्भर रहें. आप हमेशा कोहली को इस तरह के पिच पर याद करते हैं, लेकिन साथ ही यह शुभमन गिल के लिए एक मौका था जो उनकी जगह पर आए थे. विराट ने जो भी किया है टीम के लिए अद्भूत है.

भारत की हार पर भुवनेश्वर कुमार ने कहा 

“क्रिकेट में ऐसा होता रहता है. यदि आप पिछले कुछ महीने को देखें तो हमने बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है. इस तरह के मैच हमारे लिए एक सबक है और अब हमें यह देखना है कि हम अगले मैच में क्या कर सकते हैं. हम केवल एक मैच के बाद ऐसा नहीं कह सकते. यह बल्लेबाजी के लिये मुश्किल विकेट था. यह मौका गंवाना नहीं था लेकिन यह हम सबके लिये सबक है.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भुवनेश्वर कुमार ने कहा विराट कोहली पर निर्भर नहीं रहना चाहती है भारतीय टीम appeared first on SportzWiki Hindi.