Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरभजन सिंह ने जड़ा ऐसा चांटा, रिंग से ही बाहर जा गिरा रेसलर

नई दिल्ली 
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह क्रिकेट के मैदान के बाद अब रेसलिंग रिंग में जलवा दिखा रहे हैं। हैरान होने की जरूरत नहीं है, हरभजन पिछले सप्ताह WWE रेसलर द ग्रेट खली की अकादमी में पहुंचे और उन्होंने अपने 'चांटे' की ताकत दिखाई। हरभजन ने पुलिसकर्मी की ड्रेस पहने एक रेसलर को चांटा जड़ा जिसके बाद वह रिंग से ही बाहर गिर गया। भज्जी' के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो में वह द ग्रेट खली की जालंधर स्थित अकैडमी में नजर आ रहे हैं। विडियो में एक पुलिसकर्मी की ड्रेस पहने रेसलर उन्हें चैंलेंज करता है। 

फिर 38 वर्षीय हरभजन रिंग में उतरते हैं और चैलेंज कर रहे उस रेसलर के गाल पर चांटा जड़ देते हैं। भज्जी का चांटा पड़ते ही वह रेसलर रिंग से बाहर जा गिरता है। हालांकि इस दौरान वह काफी गुस्से में नजर आता है। हरभजन भी अपना माइक अलग ही अंदाज में रिंग में गिरा देते हैं। भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट ले चुके हरभजन फिलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मार्च 2016 में ढाका में टी20 के तौर पर खेला था।