साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एंडिले फेहलुकवायो के खिलाफ रंगभेदी टिप्पणी करने के बाद पकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद पर प्रतिबंध लगा दिया गया. इसके बाद टीम की कमान शोएब मलिक को दी गई. पाकिस्तान इसके बाद टी-20 सीरीज भी हार गई. इसके बाद मीडिया में खबरे आई की सरफराज अहमद को विश्व कप के लिए कप्तानी से हटना होगा.
आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित किए गए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लेकर उनके बोर्ड ने कहा है कि सरफराज इसी साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में टीम के कप्तान होंगे. आईसीसी ने सरफराज पर 4 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अहसान मनी ने कहा,
BREAKING
: Chairman PCB Ehsan Mani, "I am happy to confirm that @SarfarazA_54 will remain Pakistan captain till the World Cup. I was always clear in my mind that Sarfaraz would be the captain."
Watch live
https://t.co/ujlTesjkyQ pic.twitter.com/n9qGcgNAEe
— PCB Official (@TheRealPCB) February 5, 2019
‘कहीं न कहीं व्यवहारिक ज्ञान पर नौकरशाही प्रक्रिया हावी पड़ गई.सरफराज पाकिस्तान वर्ल्ड कप टीम का अहम हिस्सा हैं. वह एक अच्छे कप्तान, रणनीतिकार साबित हुए हैं. उन्होंने पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियन्स ट्रोफी का खिताब दिलाया और टी-20 रैंकिंग में पाकिस्तान को नंबर 1 बनाया.’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में होंगे टीम के कप्तान

‘हर सीरीज के बाद मीडिया में ऐसी अटकलें लगाई जाने लगती हैं जिसे कोई आधार नहीं है.वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज वर्ल्ड कप से पहले पांच वनडे और फिर वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. इसके बाद हम प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे. हमें ये देखना चाहिए कि सरफराज ने पाकिस्तान क्रिकेट में कितना योगदान दिया है.’
वहीं सरफराज खान भी इसे लेकर उत्साहित दिखे
From 2006 to 2019! pic.twitter.com/izfVsFkSQV
— PCB Official (@TheRealPCB) February 5, 2019
उन्होंने कहा,
‘किसी भी खिलाड़ी के लिए वर्ल्डकप खेलना बेहद खास होता है और अगर आपको यह मौका बतौर कप्तान मिले तो इसे ज्यादा खास और कुछ नहीं हैं.उन्होंने पीसीबी को शुक्रिया किया उन्होंने कहा कि पिछला कुछ समय उनके लिए मुश्किल भरा था, लेकिन पीसीबी ने ऐसे समय में उनपर विश्वास दिखाया है जिसने उनका आत्मविश्वास और बढ़ाया है’.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post बड़ा ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए बदला कप्तान अब ये होंगे टीम के कप्तान appeared first on Sportzwiki.
: Chairman PCB Ehsan Mani, "I am happy to confirm that