स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वनडे हेमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया। चौथे मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को मात्र 92 रन पर ढेर कर दिया। न्यूजीलैंड की तरह से शानदार गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट के पांच विकेट अपने नाम किये।
आपको बता दें, आखिरी दो वनडे मैचों के लिए कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया। ऐसे में टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथो में है। लेकिन अपने वनडे करियर का 200वां वनडे खेलने वाले रोहित शर्मा को काफी बड़ा झटका लगा है। चौथा मैच हारने के बाद रोहित ने कहा, ''लंबे समय में बल्ले से हमारा सबसे बदतर प्रदर्शन। ऐसी चीज जिसकी हमने उम्मीद नहीं की थी। आपको न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को श्रेय देना होगा। यह उनका शानदार प्रदर्शन है।''
उन्होंने आगे कहा, 'हमारे लिए यह सीखने के लिए है। कभी-कभी आपको दबाव झेलने की जरूरत होती है। एक बार क्रीज पर टिकने के बाद चीजें आसान होने लगती हैं, टीम के कुछ बल्लेबाजों ने ख़राब शॉट भी खेले जिनका परिणाम झेलना पड़ा।' जानकारी में बताते चले यह इस मैदान पर किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले भारत ही इस मैदान पर 122 रन पर ढेर हुई थी।
यह भी पढ़े:-
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने तीन हार का बदला एक जीत से लिया, चौथा वनडे 8 विकेट से जीता
शिखर धवन के बेटे जोरावर ने बताया बाल उगाने का नया फॉर्मूला, देखें वीडियो
IND vs NZ: धोनी की जगह चौथे वनडे में शुभमन गिल को मिल सकता है मौका
Herald