Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के लिए इस पर मंडा दोष

खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को बुधवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही आरोन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली बार भारतीय जमीन पर कोई टी-20 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट कोहली ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, बने यह कारनामा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

इस हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के प्रदर्शन की तारीफ की है। उन्होंने इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी की प्रशंसा की है।

गेल ने तूफानी पारी खेल तोड़ दिए वनडे क्रिकेट के कई विश्व रिकॉर्ड

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस दौरान कहा कि हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन कंगारू टीम ने सभी क्षेत्रों में हमसे शानदार प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने कहा कि मुकाबले में 190 रन का स्कोर अच्छा था, लेकिन मैदान में ओस के प्रभाव के कारण हमारे गेंदबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके।

केवल 26 साल की उम्र में इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल की शानदार पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शतकीय पारी खेल यह मैच हमसे छीन लिया। उन्होंने कहा कि हर टीम मुकाबले में अच्छा करने का प्रयास करती है, लेकिन मुकाबले को जीतना बहुत अहम होता है। इस मुकाबले में ओस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी कारण पिच गेंदबाजों के अनुकूल नहीं रही। इस मुकाबले में विराट कोहली ने भी तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी।