Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों के लिए बीसीसीआई का बड़ा कदम, ले सकती है ये फैसला

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमला में शहीद जवानों को हिन्दुस्तान ने नम आंखों से विदाई दी. पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे. इस  हमले के बाद  पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने  इसकी जिम्मेदारी ली.

इसके बाद भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के अंदर काफी गुस्सा देखने को मिला. उन्होंने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला. अब बीसीसीआई ने बहुत बड़ा कदम उठाने की पहल की है.

बीसीसीआई उठा सकती है ये बड़ा कदम 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना ने शहीदों के परिवारों को 5 करोड़ रुपए देने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) को पत्र लिखा है.समूचे खेल जगत ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी. विराट कोहली ने अपने फाउंडेशन का अवॉर्ड समारोह स्थगित कर दिया.

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने बीसीसीआई से की ये अपील 

‘‘मैं प्रशासकों की समिति से आग्रह करता हूं कि बीसीसीआई को उपयुक्त सरकारी एजेंसियों के जरिये शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए कम से कम पांच करोड़ रुपये का योगदान देना चाहिए’’

खन्ना ने साथ ही राज्य संघों और आईपीएल फ्रेंचाइजियों से भी अपील की 

उन्होंने कहा,

‘‘मैं राज्य संघों और संबंधित इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी मालिकों से भी आग्रह करूंगा कि वे इस नेक काम में योगदान दें’’

खन्ना ने साथ ही आग्रह किया कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच श्रृंखला के पहले मैच और आईपीएल के पहले मैच से पूर्व शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाए. बता दें, भारतीय टीम विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी आखिरी सीरीज खेलेगी. उसके बाद टीम को आईपीएल खेलना है.

सेना के लोग जबसे शहीद हुए हैं देश में काफी गुस्से का माहौल है. लोग पाकिस्तान से बदला लेने की बात कर रहे हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों के लिए बीसीसीआई का बड़ा कदम, ले सकती है ये फैसला appeared first on Sportzwiki.