Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: धोनी ने क्रुणाल पांड्या से कही ऐसी बात, मिल गया विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले मैच में भारतीय टीम को शर्मनाक हार मिली. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा.

टीम के पांच गेंदबाजों में से तीन बॉलरों का इकॉनमी रेट 10 से ऊपर का रहा. भारतीय गेंदबाजी इतनी कमजोर रही कि कीवी बल्लेबाजों ने 8 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 85 रन ठोक दिए. इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने आखिरी 5 ओवर में 55 रन जोड़ दिए और मैच को भारत की पहुंच से दूर ले गए.

महेंद्र सिंह धोनी ने कही बात और मिल गया विकेट 

जब क्रुणाल पांड्या मैच के दौरान गेंदबाजी करने आए. तब उनको शुरू में रन पड़ने लगे. इसके बाद अगले ओवर के बीच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनको कुछ समझाया. फिर क्या था उन्होंने उनके कहे अनुसार गेंदबाजी की और उनको सफलता मिल गई. आप भी वीडियो देख हैरान रह जाएंगे.

यहाँ देखें वीडियो 

बता दें, न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए 43 गेंद में 84 रन बनाए जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ छह विकेट पर 219 रन का स्कोर बनाया. टी-20 क्रिकेट में सेफर्ट का पिछला सर्वोच्च स्कोर 14 रन था.

 पहले 8.2 ओवर में 86 रन बना दिए 

उन्हें आज कोलिन मुनरो के साथ पारी का आगाज करने भेजा गया. दोनों ने सिर्फ 8.2 ओवर में 86 रन जोड़कर टीम को आक्रामक शुरूआत दी. सीफर्ट ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के लगाए. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस सीरीज में टीम के साथ नहीं है.

उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं. वहीँ ऋषभ पंत की वापसी भी बहुत खराब रही. उन्होंने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से निराश किया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो: धोनी ने क्रुणाल पांड्या से कही ऐसी बात, मिल गया विकेट appeared first on Sportzwiki.