Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी रैंकिंग: श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद टेस्ट टीम रैंकिंग में भारी बदलाव, अब इस स्थान पर पहुंचा भारत

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हराकर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज अपने नाम किया है। यह पहला मौका है, जब किसी एशियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज अपने नाम की हो। पिछले महीने ही भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला टीम बना था। इस हार के बाद दक्षिण अफ्रीका को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा नुकसान हुआ है।

रैंकिंग में फिसली दक्षिण अफ्रीका

टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका इस जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। वह आईसीसी रैंकिंग में भारत के बाद दूसरे स्थान पर भी थी लेकिन 2-0 से मिली हार के बाद उन्हें रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है।

दक्षिण अफ्रीका को 5 रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है। अब उनके पॉइंट 110 से घटकर 105 रह गये हैं। इसके साथ ही वह रैंकिंग में भी तीसरे स्थान पर आ गया है। 107 पॉइंट के साथ अब न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है।

श्रीलंका को फायदा

श्रीलंका की टीम को पिछले कुछ सीरीज से लगातार हार मिल रही थी। इंग्लैंड ने उसे घर में मात दी थी वहीं न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी उसे करारी हार मिली थी। लेकिन अब टीम ने दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा दिया है।

दो टेस्ट मैचों की जीत के बाद श्रीलंका को चार रेटिंग पॉइंट मिले हैं। अब 89 से बढ़कर उसके 93 पॉइंट हो गये हैं। हालाँकि, रैंकिंग में वह अभी भी छठवें स्थान पर बरकरार हैं। विश्व कप से पहले अब दोनों टीमें को कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है।

भारत की बादशाहत बरकरार

भारतीय टीम की टेस्ट में बादशाहत बरकरार है। टीम के अभी 116 रेटिंग पॉइंट्स है और वह दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड (107 पॉइंट्स) से 9 पॉइंट आगे है। वहीं ऑस्ट्रेलिया चौथे, इंग्लैंड पांचवें और पाकिस्तान सातवें स्थान पर है।

यह हैं टॉप-10 टीमें:

रैंकिंग टीम रेटिंग
1 इंडिया 116
2 न्यूजीलैंड 107
3 दक्षिण अफ्रीका 105
4 ऑस्ट्रेलिया 104
5 इंग्लैंड 104
6 श्रीलंका 93
7 पाकिस्तान 88
8 वेस्ट इंडीज 77
9 बांग्लादेश 69
10 जिम्बाब्वे 13

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी रैंकिंग: श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका पर जीत के बाद टेस्ट टीम रैंकिंग में भारी बदलाव, अब इस स्थान पर पहुंचा भारत appeared first on Sportzwiki.