वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये तीसरे टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है। इससे पहले खेले गये दोनों टेस्ट मैच को वेस्टइंडीज ने अपने नाम कर सीरीज जीत लिया था। इस मैच में वेस्टइंडीज के नियमित कप्तान जेसन होल्डर पर बैन लगा था और इंग्लैंड ने इसका पूरा फायदा उठाया। उनके लिए इस मैच में बेन स्टोक्स, जो रूट और जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।
मार्क वुड ने किया कमाल

वेस्टइंडीज की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार होती है। इंग्लैंड के पास तेज गेंदबाज हैं लेकिन गति से ज्यादा वह स्विंग पर ध्यान देते हैं। इसी वजह से पहले दो मैच में मेहमानों को हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में टीम में मार्क वुड को मौका मिला। मार्क ने मैच की पहली पारी में 5 बल्लेबाजों को आउट करते हुए अपना प्रभाव छोड़ा। उन्होंने लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गेंदबाज फेंकी।
बेन स्टोक्स दिखाई फिटनेस

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में गिने जाते हैं। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की थी। दूसरी पारी में भी उन्होंने 48 रन बनाये थे और साथ ही विकेट भी चटकाया।
वेस्टइंडीज की दूसरी पारी के दौरान स्लिप में फील्डिंग कर रहे बेन स्टोक्स हाथ पर चलने लगे। इसे देखकर सभी की हंसी निकल गयी। कॉमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
बल्लेबाजी के दौरान भी घटी घटना

मैच में यह पहला मौका नहीं था जब बेन स्टोक्स चर्चा का केंद्र नहीं बने। मैच की पहली पारी में भी स्टोक्स चर्चा का केंद्र बने थे। आउट होने के बाद वह पवेलियन लौट चुके थे लेकिन अम्पायर ने उन्हें वहां से वापस बुला लिया।
रीप्ले में दिखने से पता चल की गेंदबाज ने नो बॉल फेंकी थी और इसी वजह से स्टोक्स को ड्रेसिंग रूम से वापस बुलाया गया।
देखें हाथ पर चलने का वीडियो:
"That's my moment of the series!"
Forget Holder's double ton and Wood's fiery spell – @RobKey612 has been bowled over by @BenStokes38's handstand!
Watch #WIvENG live: https://t.co/eWNhQVWpaS
Live blog: https://t.co/mRDVHdqH3v pic.twitter.com/tD97eZzdSQ
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) February 12, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दौरान मैदान पर अजीबोगरीब हरकत करते पकड़े गये बेन स्टोक्स, वीडियो हुए तेजी से वायरल appeared first on Sportzwiki.

Watch
Live blog: