Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप में ये क्रिकेटर होगा पाकिस्तान का कप्तान, पीसीबी ने की बड़ी घोषणा

खेल डेस्क। इसी साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से चार मैचों का प्रतिबंध झेल रहे सरफराज अहमद होंगे। इस बात की पुष्ठि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खुद की है।

81 साल बाद इस बल्लेबाज ने दोहराया इतिहास, एक ही मैच में लगा दिए दो दोहरे शतक

पाकिस्तान के नियमित कप्तान सरफराज अहमद को पीसीबी ने बड़ी राहत देते हुए कहा कि 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में सरफराज अहमद ही पाकिस्तान टीम का नेतृत्व करेंगे।

अगले सत्र से इस बड़े टूर्नामेंट में देखने को नहीं मिलेंगे मैकुलम के छक्के

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने क्रिकेट के इस महाकुंभ के शुरू होने के कुछ महीनों पहले सरफराज को उपहार दिया है। पीसीबी के अध्यक्ष एहसान मनी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि सरफराज अहमद पाक विश्व कप की तैयारी का एक अभिन्न अंग हैं।

वह पाकिस्तान टीम के लिए एक अच्छे रणनीतिकार, कप्तान, बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए हैं। उन्हीं की कप्तानी में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारत को हराया था। वहीं पाकिस्तान आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा था।पीसीबी के अध्यक्ष मनी ने कहा कि सरफराज अहमद की कप्तानी की इंग्लैंड में खेले जाने वाले विश्व कप के बाद ही समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के दूसरे मैच के दौरान सरफराज अहमद पर मेजबान टीम के खिलाड़ी एंडिले फेहलुकवायो पर नस्लीय टिप्पणी करने के कारण आईसीसी ने चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया था।