Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : धोनी ने चहल को विकेट के पीछे से दिए कुछ ऐसे निर्देश, फिर हुआ कुछ ऐसा अंपायर रह गया हैरान

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पांचवा और अंतिम वनडे मैच आज रविवार को वेलिंगटन के वेस्टपैक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था.

इस मैच को भारत की टीम ने 35 रन से जीत लिया. भले ही एमएस धोनी इस मैच में मात्र 1 रन पर आउट हो गए हो, लेकिन उन्होंने विकेट के पीछे से हर मैच की तरह इस मैच में भी अपनी एक ख़ास भूमिका निभाई.

धोनी ने चहल को विकेट के पीछे से दिए ऐसे निर्देश, मिल गया विकेट 

एमएस धोनी हमेशा से ही भारतीय टीम के गेंदबाजो की विकेट के पीछे से काफी मदद करते हैं और इस मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया.

न्यूजीलैंड की पारी का 29वां ओवर युजवेंद्र चहल लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर में धोनी को दो-तीन बार बोलते हुए सुनाई दिया गया.

स्टंप माइक से सुनाई दे रहा था, कि धोनी को चहल को कह रहे थे, कि “अंदर डालता, तो चली गई थी.”……..”अंदर वाला बॉल डाल दे, इसको अंदर वाला”

धोनी का अंदर वाले बॉल से मतलब गुगली का था. जैसे ही एमएस धोनी के इस आदेश को युजवेंद्र चहल ने माना, वैसे ही चहल ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टॉम लैथम को 28.3 ओवर में आउट कर दिया. टॉम लैथम अपनी पारी में 37 रन का योगदान ही दे पाये.

यहाँ देखें वीडियो 

 

एमएस धोनी विकेट के पीछे से भारत के गेंदबाजो को कुछ ना कुछ बताते हुए नजर आते रहते हैं. इन वीडियो में भी वह चहल को गेंदबाजी के निर्देश दे रहे हैं और धोनी के निर्देश की वजह से चहल भारतीय टीम को विकेट दिलाने में भी कामयाब रहे हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post वीडियो : धोनी ने चहल को विकेट के पीछे से दिए कुछ ऐसे निर्देश, फिर हुआ कुछ ऐसा अंपायर रह गया हैरान appeared first on Sportzwiki.